कैबिनेट जल्द ही MSMEs के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम को मंजूरी देगी…..

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि कैबिनेट जल्द ही MSMEs के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम को मंजूरी देगी। उन्होंने नेशनल एमएसएमई क्लस्टर आउटरीच प्रोग्राम के मौके पर कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में MSMEs (एमएसएमई) के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम को जल्द ही कैबिनेट में पेश किया जाएगा।उन्होंने कहा कि माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) 21 करोड़ रोजगार मुहैया करा रहे हैं और इस तरह से तमाम सेक्टरों और इकोनॉमी में अहम योगदान कर रहे हैं। लिहाजा, MSMEs के लिए सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। नेशनल एमएसएमई क्लस्टर आउटरीच प्रोग्राम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कोई भी राज्य पीछे नहीं रहेगा और सरकार हर राज्य को हरमुमकिन मदद मुहैया कराएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]