केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा……

महाराष्ट्र के चुनावी रण में मोर्चा संभालते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस ने ग्रामीण भारत को प्राथमिकता दी होती तो किसान आत्महत्या नहीं कर रहे होते और गांवों में गरीबी कम होती।वर्धा जिले के अरवी में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी है और न ही उनकी, बल्कि यह उन कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिन्होंने अपना जीवन इसके लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की भी सराहना की। इस दौरान नागपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अपने दिनों को याद किया, जब वह राज्य के विदर्भ क्षेत्र में पड़ोसी वर्धा जिले में स्कूटर पर सबसे पीछे और तीसरी सीट पर बैठकर जाते थे। यह क्षेत्र महाराष्ट्र के 288 विधायकों में से 62 का चुनाव करता है।
