शिंदे गैंग से हिसाब बराबर करने उतरेंगे उद्धव ठाकरे…..

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे अब शिंदे गैंग से हिसाब बराबर करने मंगलवार से मैदान में उतर रहे हैं. चुनाव प्रचार अभियान का आगाज उद्धव ठाकरे कोल्हापुर के अम्बाबाई मंदिर में दर्शन के साथ कर रहे हैं, जिसके जरिए कोंकण और विदर्भ क्षेत्रों की सीटों को साधने की स्ट्रैटेजी मानी जा रही है.उद्धव के एजेंडे पर विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र है, जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ 2022 में शामिल होकर बगावत कर बैठे थे. अब दो साल के बाद उद्धव ने सीधे तौर पर उनके इलाके में रैली करके हिसाब बराबर करने की स्ट्रैटेजी बनाई है.
