सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक और धमकी मिली……

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक और धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपए की मांग की है। पुलिस धमकी देने वाले का पता लगा रही है और उसने सलमान खान के लिए सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत कर दिया है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी वाला यह संदेश मुंबई पुलिस की हेल्पलाइन पर आया है और एक अधिकारी को आधी रात के समय यह संदेश दिखा। धमकी देने वाले ने व्यक्ति ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।संदेश में कहा गया, ‘सलमान खान को अगर जिंदा रहना है तो उसे हमारे मंदिर में आकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपए देने चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम उसे मार देंगे, हमारा गैंग अब भी सक्रिय है।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]