देवेंद्र फडणवीस का एनसीपी उम्मीदवार नवाब मलिक को लेकर बड़ा बयान……

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का एनसीपी उम्मीदवार नवाब मलिक को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उनसे पूछा गया कि आपके विरोध करने के बावजूद अजित पवार ने नवाब मलिक को टिकट दिया, इसपर उन्होंने कहा कि मुझे निश्चित रूप से ऐसा लगता है कि अजित पवार की पार्टी ने ये सही काम नहीं किया.उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था, हमने उनसे स्पष्ट शब्दों में कहा था, इसके बावजूद उन्होंने ऐसा किया. इसलिए हमारी पार्टी ने वहां पर शिवसेना का एक कैंडिडेट भी उतार दिया है, हम शिवसेना का काम करेंगे. अजित पवार की पार्टी की तरफ से नवाब मलिक को मानखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है, जिसका बीजेपी और शिवसेना शिंदे की तरफ से विरोध किया जा रहा है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]