भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी……

भोजपुरी जगत की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया है। दरअसल शारदा सिन्हा बोन मैरो कैंसर से जूझ रही हैं, इस कारण उन्हें एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया है।शारदा सिन्हा साल 2017 से ही Multiple Myeloma की बीमारी से ग्रस्त हैं। पिछले दिनों तबियत खराब होने के कारण शारदा सिन्हा को एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के अंकोलॉजी मेडिकल विभाग में उन्हें भर्ती कराया गया है। बता दें कि पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से शारदा सिन्हा का इलाज जारी है। फिलहाल शारदा सिन्हा डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। उनकी तबीयत चिंता का विषय बनी हुई है। बता दें कि इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एम्स जाकर शारदा सिन्हा का हाल जाना। पिछले दिनों अश्विनी चौबे, रामनाथ ठाकुर, धर्मशीला गुप्ता ने भी शारदा सिन्हा से मुलाकात की थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]