कनाडा में लगातार दूसरे दिन भी हिंदू मंदिरों पर हमला……

कनाडा में लगातार दूसरे दिन भी हिंदू मंदिरों पर हमला हुआ है। दूसरे दिन भी कथित तौर पर खालिस्तान समर्थकों ने एक हिंदू मंदिर पर हमला किया और मंदिर में उपस्थित कुछ हिंदुओं को इस हमले में चोट भी आई है।चोट खाए हिंदुओं ने आरोप लगाया है कि दूसरे दिन हुए हमले के दौरान मंदिर परिसर और इसके आसपास पुलिस मौजूद थी। लेकिन उसके बाद भी उन पर हमले किए गए। इन लोगों का आरोप है कि ट्रूडो सरकार की हिंदू मामलों पर ढिलाई के कारण पुलिस ने उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी, जिसके कारण उन्हें लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है।जस्टिन ट्रूडो ने इस हमले की निंदा की है और कनाडा में रहने वाले हर नागरिक को अपना धर्म स्वतंत्र और बिना किसी बाधा के पालन करने के लिए इस हमले को सीधे तौर पर ट्रूडो सरकार द्वारा आगामी कनाडा चुनाव में खालिस्तानी समर्थकों के वोट लेने की षडयंत्रकारी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन कनाडा में रह रहे कुछ हिंदू परिवारों का कहना है कि ट्रूडो सरकार का यह दांव उल्टा पड़ सकता है। भारत में हुए किसान आंदोलन के दौरान भी ट्रूडो ने प्रो-खालिस्तानी रुख अपनाकर इन्हीं वर्गों की सहानुभूति पाने की कोशिश की थी।
