बीजेपी में शामिल हुए हेमंत सोरेन के बरहेट से प्रस्तावक मंडल मुर्मू……

देवघर, अमर नाथ पोद्दार-बरहेट से झामुमो प्रत्याशी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के नामांकन में प्रस्तावक बने सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने रविवार को बीजेपी का दामन थाम लिया.बीजेपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा और गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की मौजूदगी में मंडल मुर्मू ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 से पहले उन्होंने पाला बदल लिया.झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सियासत के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. पाला बदलने का दौर भी जारी है. इसी क्रम में रविवार को मंडल मुर्मू कमल के हो गए. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गोड्डा से बीजेपी के सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलायी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]