ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका…..

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी में और देरी होनी तय है. पहले उम्मीद थी कि वो अगले दो दौर के रणजी ट्रॉफी मुकाबलों के लिए बंगाल की टीम में शामिल हो सकते हैं और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा लग रहा है कि शमी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं.मोहम्मद शमी को बंगाल की टीम में शामिल नहीं किया गया है. इसका मतलब यह भी है कि मोहम्मद शमी, जिन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है, वो इस सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं.बंगाल बुधवार से चिन्नास्वाममी स्टेडियम में कर्नाटक से भिड़ेगा जबकि इसके बाद टीम 13 नवंबर से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. शमी से कर्नाटक के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद थी जिससे कि वह वास्तविक मैच की स्थिति में अपनी फिटनेस का परीक्षण कर सकें. उन्होंने हाल में यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के टेस्ट मैच के बाद नेट पर पूरी ताकत से गेंदबाजी की थी, हालांकि इस दौरान उनके पैर पर पट्टी बंधी हुई थी. उस दौरान भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल उन पर नजर रखे हुए थे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]