उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को विधि विधान से बंद कर दिए गए

उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को विधि विधान से बंद कर दिए गए। मंदिर के पट अब शीतकाल के बाद मई में खुलेंगे।तड़के 4 बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सुबह 8.30 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

कपाट बंद होने के बाद सेना की बैंड धुनों के साथ बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने अपने धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के लिए रवाना हुई। डोली रामपुर, गुप्त काशी होते हुए पंच केदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शीतकाल में इसी स्थान पर बाबा केदार के दर्शन होंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट आज भैयादूज के पर्व पर दोपहर 12:05 बजे बंद किए जाएंगे। शीतकाल में यमुना जी की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेगी। यहां श्रद्धालु यमुना जी की उत्सव मूर्ति के दर्शन व पूजन कर सकेंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]