सिप्ला के शेयर की कीमत में 10% तक की बढ़ोतरी……

गुरुवार को सुबह के कारोबार में सिप्ला के शेयर की कीमत में 10% तक की बढ़ोतरी हुई। सिप्ला ने ऐलान किया है कि इसके गोवा प्लांट को अच्छी मैन्युफैक्चरिंग प्रेक्टिसेज के लिए USFDA से मंजूरी मिल गई है।सफलतापूर्वक निरीक्षण पूरा होने के बाद, सिप्ला अमेरिका में प्लांट से बड़े प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है, जो इसके लिए पॉजिटिव रहेगा। इसी खबर से कंपनी के शेयर में 10 फीसदी तक की तेजी आई। हालांकि उसके बाद शेयर थोड़ा नीचे आया है। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर BSE पर 8 फीसदी की तेजी के साथ 1531 रु पर है।
