20 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

24 घंटे में 20 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. फ्लाइट्स में बम की धमकी कौन दे रहा, यह कोई साजिश है या इसमें शरारती तत्व का हाथ? सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं.

पिछले कुछ महीनों से ऐसी धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है. पिछले 24 घंटे में 4 एयरलाइन कंपनियों के 20 विमानो को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

वहीं, इस मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है. कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा, देश में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं. पिछले 5 दिन में 70 विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं. त्यौहारों का वक्त है. लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए फ्लाइट ले रहे हैं, लेकिन ऐसी धमकियों ने देश में डर का माहौल बना दिया है.

कांग्रेस ने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों से ऐसी धमकियों का सिलसिला जारी है. इससे पहले अस्पतालों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं. लोग अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं, लेकिन मोदी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही, जिससे धमकियों का सिलसिला रुक सके.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]