लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिसमें दो लोगों की मौत,से नाराज लोगों ने बस में आग लगा दी

लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे के बाद बवाल हो गया. यहां पर तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.इसी बीच दो लोगों की मौत से नाराज लोगों ने बस में आग लगा दी है. यह पूरी घटना सदर कोतवाली इलाके के सीतापुर रोड के जल निगम के पास की है. इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और वह आग बुझाने में लग गई.

एसपी ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसपी गणेश साहा ने आगे बताया कि, इस घटना के बाद कुछ लोग आक्रोशित हो गए. लोगों की भीड़ ने बस को आग लगा दी. घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझा दिया. साथ बस को रास्ते से हटाया जा रहा है. इस मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि मामले की जांच की जा रही है. भविष्य ऐसी घटना न हो इसके लिए भी हम लोग प्रयास कर रहे हैं. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. साथ ही यातायात बहाल कर दिया गया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]