शादी की दूसरी सालगिरह पर ऋचा ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी को अगले महीने अक्तूबर में दो साल पूरे होने जा रहे हैं। अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी से पहले ऋचा ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होंने प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं।
इसके साथ उन्होंने शादी को लेकर एक खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी शादी के सभी कार्यक्रमों में एक बात का खास ख्याल रखा गया और वह ये कि सभी फंक्शन प्लास्टिक फ्री रहे। तुषार कपूर का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, बयान जारी कर फैंस को दी जानकारी<ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर संगीत सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, ‘आज दो साल हो गए। हमारी ये तस्वीरें देखते हुए मेरी आंखें नम हो रही हैं’। ऋचा ने आगे लिखा है, ‘हमारी शादी के सभी कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त थे।’ मालूम हो कि ऋचा चड्ढा पर्यावरण संरक्षण को लेकर काफी जागरुक हैं
