औरंगाबाद नहर में डूबकर दो बच्चों की मौत

औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के दरियापुर के बाकन नहर में रविवार की रात डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई. मृत बच्चों की पहचान दरियापुर गांव निवासी सुनील साव के 12 वर्षीय और सरवन कुमार केसरी के बेटे के रूप में हुई है.दोनों आपस में चचेरे भाई थे. बाकन नहर में डूबने से दो बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही फेसर थानाध्यक्ष सूरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

घर से साइकिल से निकले थे दोनों बच्चे

इस संबंध में फेसर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि कुमार ने बताया कि रविवार की शाम करीब 5 बजे के करीब दोनों बच्चे घर से खेलने की बात कहकर साइकिल से निकले थे. दोनों साइकिल चलाते चलते गांव से कुछ दूर बाकन नहर की ओर चले गए. जब देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई. सभी उन्हें ढूंढने निकल पड़े. काफी खोजबीन के बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला. इसी दौरान किसी ग्रामीण ने यह सूचना दी कि घर से करीब 100 मीटर दूरी पर बाकन नहर के पास दो साइकिल और कपड़े पड़े हुए हैं. जानकारी मिलते ही परिजन वहां दौड़े पड़े. इसके बाद कपड़ों से बच्चों की पहचान हो सकी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]