अनन्या ने शाहरुख के साथ साझा की प्यारी तस्वीर, किंग खान को बताया सबसे अच्छा दोस्त

आनन्या पांडे बॉलीवुड की उभरती हुई अदाकारा हैं। अब तक वह कई फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। बचपन की यह दोस्ती अब तक मजबूती से कायम है।हमउम्र की होने की वजह से अनन्या और सुहाना के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। वहीं, उनके परिवार के लोगों के साथ भी अनन्या का मजबूत रिश्ता है।

यह बात तो सभी को पता है कि गौरी खान, अनन्या की मां भावना पांडे , महीप कपूर बहुत अच्छी दोस्त हैं। यही वजह है कि उनकी बेटियों के बीच गहरी दोस्ती है। अनन्या, गौरी और शाहरुख खान दोनों के साथ एक प्यारा रिश्ता साझा करती है। हाल ही में इसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]