दूसरी बार मां बनीं ‘हंगामा 2’ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष, 40 दिन के बेटे को गले लगा खूब लुटाया प्यार

फिल्म ‘हंगामा 2’ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष दूसरी बार मां बन गई हैं। प्रणिता ने सितंबर महीने में प्यारे से बेटे को जन्म दिया। घर में नन्हें मेहमान के आने के बाद से ही एक्ट्रेस की खुशी सातवें आसमान पर हैं।

;वहीं अब एक्ट्रेस ने 40 दिन के बेटे संग प्यारी सी तस्वीरें शेयर की

शेयर की तस्वीरों में प्रणिता अपने लाडले को बाहों में लिए खूब दुलार कर रही हैं। लुक की बात करें तो प्रणिता टाॅप और जींस में बेहद प्यारी लग रही हैं। वह कभी लाडले के माथे को चूमती तो कभी प्यार से उसे निहार रही हैं। वहीं उन्होंने अपने नन्हें बेटे को व्हाइट कपड़े में लपेट हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रणिता ने 5 सितंबर को प्यारी सी तस्वीरें शेयर कर अपने मां बनने की जानकारी दी थी। तस्वीरों में वब नवजात बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। उनके पति नितिन राजू उनके पास खड़े थे और अपने बच्चे को प्यार कर रहे थे। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा है- ‘हमारे बच्चे को आए कुछ दिन हो गए हैं और ये मेरे जीवन के सबसे बिजी, लेकिन जादुई कुछ दिन रहे हैं।’

एक्ट्रेस ने 25 जुलाई को सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर किए, जिसमें वह ब्लैक बॉडीकॉन टॉप और जींस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]