IIFA 2024 में रेखा ने अपने डांस से लूटी महफिल

अबु धाबी में आयोजित अवॉर्ड समारोह में कई सेलेब्स शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं।बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने भी अंतरराष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार के मंच पर शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया।

रेखा ने लंबे अरसे के बाद अवॉर्ड समारोह में परफॉर्म किया है। रेखा ने आईफा के मंच पर शानदार प्रस्तुति से जलवा बिखेर दिया। आईफा के इंस्टाग्राम हैंडल पर रेखा की परफॉर्मेंस की झलकियां शेयर की गई हैं।

रेखा ने गुलाबी रंग का लहंग-चोली पहना था। शीश पट्टी, मांग टीका, मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी, नथ और दुपट्टा ओढ़े रेखा बेहद हसीन लग रही थीं।

आईफा के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा गया है, रात उस समय जगमगा उठती है जब प्रतिष्ठित और हमेशा चमकती रहने वाली रेखा नेक्सा आईफा अवार्ड्स 2024 के मंच पर शानदार प्रदर्शन देती हैं।

बता दें कि साल 2018 में IIFA अवॉर्ड में रेखा ने अपने सुपरहिट गाने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का प्रदर्शन किया था। अब रेखा अबू धाबी में अपनी डांस प्रदर्शन से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]