अनुपमा लगाएगी एक तीर से दो निशाने, मीनू देगी अपनी मां को यह चेतावनी
अनुपमा सीरियल के रविवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि सागर और मीनू की शादी की रस्मों के बीच अनुज और अनुपमा भी अंगूठी ढूंढने वाली रस्म करेंगे।आध्या के जिद करने पर दोनों ये रस्म करेंगे और इसमें कभी अनुज तो कभी अनुपमा जीतेगी। इसके बाद अनुज और अनुपमा उस इंटरव्यू की तैयारी करेंगे जो उनकी लाइफ बदल सकता है। अनुपमा क्योंकि बहुत घबरा रही होगी, इसलिए वो अनुज को अपने साथ चलने को कहेगी। जब दोनों इस इंटरव्यू के लिए साथ में निकल रहे होंगे तभी डॉली उनकी राह में आकर खड़ी हो जाएगी।
शुभ दिन पर डॉली की घटिया हरकत
डॉली पहले तो अनुपमा को दही-चीनी खिलाने का ढोंग करेगी, लेकिन क्योंकि अनुपमा जानती है कि सब दिखावा है। इसलिए वो दही नहीं खाएगी, और फिर डॉली बड़ी चालाकी से वो दही अनुपमा की साड़ी और अनुज के कपड़ों पर गिरा देगी। सागर और मीनू तब उनके कपड़े साफ करेंगे और दोनों इंटरव्यू के लिए निकल जाएंगे। अनुपमा और अनुज डॉली को कोई जवाब नहीं देंगे और उनका उसे नजर अंदाज करना डॉली को और भी ज्यादा खलेगा। इसके बाद डॉली किचन में जाएगी और कुछ ऐसा देखेगी कि उसका खून खौल उठेगा।पति-पत्नी के बीच कांटा बनेगी डॉली
दरअसल सागर और मीनू किचन में रोमांस कर रहे होंगे और जब डॉली उन्हें देखेगी तो जाकर सीधा सागर पर हावी होने लगेगी। तब मीनू अपनी मां पर चिल्लाएगी और कहेगी कि सागर अब उसका पति है। अपनी मां से झगड़ते हुए मीनू यह भी कह देगी कि उसे कई बार लगता है कि काश मामी उसकी मां होती। यह सुनकर डॉली और भी ज्यादा खिसिया जाएगी। उधर इंटरव्यू के दौरान अनुपमा एक तीर से दो निशाने लगाएगी। वो अपने पति अनुज कपाड़िया की खुलकर तारीफ करेगी और एक सवाल का सहारा लेकर अंकुश और बरखा भाभी की पोल भी खोल देगी। वो कैमरा पर आकर लोगों से अपील करेगी कि अनुज को सिर्फ एक मौके की जरूरत है।
