वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी ने ली गौतम गंभीर की जगह, निभाएगा बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल-2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने गौतम गंभीर की जगह वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी को टीम का मेंटर बनाया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल-2025 के लिए नए मेंटर के रूप में ड्वेन ब्रावो को चुने जाने की जानकारी खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।इससे पहले आज सुबह ही वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने चोट के कारण कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के बीच सत्र से ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। अगले महीने 41 साल के होने जा रहे ड्वेन ब्रावो टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ड्वेन ब्रावो ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और पिछले साल उन्होंने आईपीएल को भी अलविदा कह दिया था।
