भारतीय दूतावास का एक अधिकारी वॉशिंगटन डीसी स्थित मिशन परिसर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया

भारतीय दूतावास का एक अधिकारी वॉशिंगटन डीसी स्थित मिशन परिसर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया है। स्थानीय पुलिस और खुफिया सेवा फिलहाल दो दिन पहले हुई इस घटना की जांच कर रही है जिसमें आत्महत्या की संभावना भी शामिल है।

हम पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत भेजने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों और परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।

अमेरिका में 18 सितंबर की शाम को भारतीय दूतावास के एक सदस्य का निधन हो गया। इस संबंध में भारतीय दूतावास ने शनिवार को जानकारी दी। हालांकि, भारतीय दूतावास ने मृतक के परिवार की गोपनीयता का ध्यान रखते हुए नाम-पता आदि का विवरण नहीं दिया है। दूतावास का कहना है कि सभी संबंधित एजेंसियां परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। हम जल्द ही मृतक सदस्य के पार्थिव शरीर को भारत में स्थानांतरित करेंगे। दूतावास ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]