कोलकाता कांड को लेकर स्वतः संज्ञान लिया…..

Supreme कोर्ट ने कोलकाता कांड को लेकर स्वतः संज्ञान लिया है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस की स्वतः संज्ञान वाली याचिका पर कोर्ट मंगलवार को सुनवाई कर सकता है.पिछली सुनवाई 9 सितंबर को की गई थी. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक ये याचिका चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जज मनोज मिश्रा की पीठ के समक्ष मंगलवार को सुनवाई के लिए पहली याचिका के रूप में लिस्टेड है.इस याचिका पर सुनवाई इसलिए अहम है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के पश्चिम बंगाल में आंदोलनकारी चिकित्सकों को राज्य सरकार की कार्रवाई से बचने के लिए 10 सितंबर को शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का निर्देश देने के बावजूद डॉक्टरों का विरोध-प्रदर्शन जारी है. राज्य सरकार ने दावा किया है कि चिकित्सकों के काम पर न आने के कारण पश्चिम बंगाल में नौ सितंबर तक 23 मरीजों की मौत हो चुकी है.
