ताजमहल में पानी रिसने के वीडियो पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी……

एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ताजमहल के सोशल मीडिया पर वायरल हुए हालिया वीडियो पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) पर निशाना साधा है. ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘ताजमहल से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग सैकड़ों करोड़ रुपये कमाता है, लेकिन भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े प्रतीकों में से एक के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है.ASI तर्क देता है कि वक्फ स्मारकों को उसके अधीन किया जाना चाहिए ताकि वो उनका रखरखाव कर सके. ये वैसा ही है जैसे कोई 10वीं कक्षा में फेल होने के बाद पीएचडी के लिए आवेदन करे.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]