कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया……

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल मामले में गतिरोध को समाप्त करने के उद्देश्य से आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच वार्ता का पहला दौर सोमवार को कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर शुरू हो गया है।गतिरोध सुलझाने के लिए बातचीत शुरू करने के चार प्रयास असफल रहने के बाद प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम को बनर्जी के आवास पर इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए पहुंचा।इससे पहले बैठक की ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ और ‘वीडियो रिकॉर्डिंग’ की चिकित्सकों की मांग को राज्य सरकार द्वारा खारिज किए जाने के कारण वार्ता के पिछले प्रयास विफल रहे थे। बाद में प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने अपनी इस मांग में थोड़ा नरमी लाते हुए अब केवल बैठक के विवरण को दर्ज करने और इसकी एक हस्ताक्षरित प्रति दिए जाने पर सहमति जताई है। राज्य सरकार ने इस शर्त को तुरंत स्वीकार कर लिया तथा मुख्य सचिव मनोज पंत ने कहा कि दोनों पक्ष बैठक के विवरण पर हस्ताक्षर करेंगे तथा स्पष्टता के लिए इसकी प्रतियां एक-दूसरे को दी जाएंगी।
