रेपो रेट में हाल-फिलहाल कटौती की उम्मीद कम ही……

रेपो रेट में हाल-फिलहाल कटौती की उम्मीद कम ही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि ब्याज दरों में नरमी का फैसला मासिक आंकड़ों पर नहीं बल्कि लंबी अवधि की मुद्रास्फीति की स्थिति के आधार पर तय होगा।आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अगली बैठक 7 से 9 अक्टूबर के बीच होनी है, जिसमें ब्याज दरों पर फैसला होना है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अगस्त में हुई पिछली बैठक में खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने की जोखिमों के बीच लगातार नौवीं बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा था। अगस्त की बैठक में, छह में से चार एमपीसी सदस्यों ने ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के पक्ष में मतदान किया था।
