आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की हुई एंजियोप्लास्टी, मुंबई के अस्पताल में चल रहा इलाज

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद एक बार फिर इलाज के सिलसिले में मुंबई में जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।वहीं उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई है।
सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। 10 सितंबर को उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। 76 वर्षीय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
इससे पहले 2014 में भी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में लालू प्रसाद का इलाज हुआ था। उस वक्त छह घंटे लंबी सर्जरी हुई थी और उनका हार्ट का वाल्व (aortic valve replacement) बदला गया था। इसके बाद 2018 और 2023 में भी वे इलाज के क्रम में एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट गए थे। सूत्रों के मुताबिक एक बार फिर 10 सितंबर को उन्हें एंजियोप्लास्टी के लिए भर्ती कराया गया।
