अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान

अफगानिस्तान की टीम इन दिनों भारत में है। जहां वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में एकमात्र टेस्ट खेल रही है। हालांकि बारिश के कारण ये मैच अब तक पूरा नहीं हो सका है।
जिस पर काफी बवाल मचा हुआ है। इस बीच अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान की 17 सदस्यीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 सितंबर से यूएई में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
राशिद खान की हुई वापसी
अफगान टीम में स्टार खिलाड़ी राशिद खान की वापसी हो गई है। राशिद चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। टीम में 2 धाकड़ खिलाड़ी इब्राहिम जादरान और मुजीब उर रहमान भी नहीं होंगे। जादरान टखने की मोच के कारण बाहर हो गए हैं। जबकि मुजीब को दाहिने पैर में मोच है। हालांकि उनकी कमी पूरी करने के लिए युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
