आखिर किस वजह से अंकिता लोखंडे को मांगनी पड़ी माफी


पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हमेशा किसी न किसी वजह से चाचा में बनी रहती हैं। गणेश चतुर्थी की पूजा के लिए अंकिता लोखंडे अभी हाल ही में गणपति बप्पा को लेने के लिए पहुंची थी इसी दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसकी वजह से अंकिता लोखंडे को माफी भी मांगनी पड़ी।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकित लोखंडे एक महिला से माफी मांगते हुए नजर आ रही है।

आखिर किस वजह से अंकिता लोखंडे को मांगनी पड़ी माफी

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल अंकिता लोखंडे शुक्रवार को गणपति बप्पा को लेने पहुंची इस दौरान उनको देखते ही पैपराजी की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहां पर गणपति बप्पा को खरीदने के लिए वैसे भी काफी भीड़ इकट्ठा थी और पैपराजी के आने से और भी भी इकट्ठा हो गई। वहां पर मौजूद एक महिला पैपराजी पर भड़क उठी और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी बात को आगे बढ़ता देख अंकिता लोखंडे ने उसे मामले को शांत किया और माफी मांगी। इस दौरान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान अंकिता लोखंडे रेड कलर का सूट पहने हुए नजर आई हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]