ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा…..


ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।यह मुकाबला स्कॉटलैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने सीरीज की शुरुआती दो मुकाबलों में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाया। अब टीम की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर हैं। वहीं, स्कॉटलैंड टीम की नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली जीत पर है। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 62 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से हराया था और सीरीज में बढ़त हासिल की थी। इसी तरह दूसरे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और दूसरे मुकाबले में 70 रन से हराकर जीत हासिल की और सीरीज पर कब्जा जमाया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]