कांग्रेस की नजर कमबैक के लिए दलित और अल्पसंख्यक वोटरों पर……

दिल्ली में अपनी खोई जमीन हासिल करने की कोशिश कर रही कांग्रेस के लिए राजेंद्र पाल गौतम जैसे बड़े दलित चेहरे के आने से मजबूती मिल सकती है। सत्ता से बेदखल होने के बाद दिल्ली कांग्रेस एक दशक से अपने परम्परागत वोट बैंक दलित- मुस्लिम को अपने पाले में लाने की तमाम कोशिशें करती रही है।मगर उसकी कोशिशें परवान चढ़ती नजर नहीं आई। लेकिन इधर कांग्रेस के विभिन्न अभियानों से अब मुस्लिम व दलित तबका पार्टी से प्रभावित नजर आ रहा है। दिल्ली में करीब 17 फीसदी दलित मतदाता हैं।
पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की विभिन्न दलित संगठनों में अच्छी पैठ है, जिसका कांग्रेस को फायदा मिल सकता है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि गौतम के पार्टी में आने से दलित समुदाय के बीच अच्छा संदेश जाएगा। एक समय दिल्ली की आरक्षित सीटों पर कांग्रेस का दबदबा रहता था, लेकिन वर्ष 2013 से यह स्थिति बदल गई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]