पीएम मोदी की जगह अब जयशंकर करेंगे संयुक्त राष्ट्र को संबोधित…..

संयुक्त राष्ट्र में 28 सितंबर को होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का कार्यक्रम अचानक बदल दिया गया है। बता दें कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान वार्षिक आम बहस में वक्तव्य नहीं देंगे।उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर का संबोधन होने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वक्ताओं की संशोधित अनंतिम सूची से यह बात सामने आई है। प्रधानमंत्री इस महीने के अंत में न्यूयॉर्क की यात्रा करने वाले हैं। उनके 22 सितंबर को लॉन्ग आइलैंड में 16,000 सीट वाले नासाउ वेटरंस मेमोरियल कोलेजियम में एक भव्य सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करने की योजना है।
