शक्तिनगर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ,एनटीपीसी परिसर, शक्ति नगर में गुरुवार को डॉक्टर राधाकृष्णन सर्वपल्ली की जयंती मनाई गई

संवाददाता रितेश शर्मा

शक्तिनगर l महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ,एनटीपीसी परिसर, शक्ति नगर में गुरुवार को डॉक्टर राधाकृष्णन सर्वपल्ली की जयंती मनाई गईl इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार चतुर्वेदी काका ने कहा कि वर्तमान समय में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का बताया हुआ मार्ग हम सब के लिए अनुकरणीय है आज शिक्षकों का यह कर्तव्य है कि वह अपने कर्तव्य का निष्ठा के साथ पालन करें और छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाएंl समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ शिक्षक डॉ अनिल कुमार दुबे ने कहा

कि एक शिक्षक छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने में हर संभव प्रयास करता है इसलिए शिक्षक का सम्मान छात्रों को श्रद्धा के साथ करना चाहिएl इसी क्रम में डॉ दिनेश कुमार ने कहा कि एक शिक्षक अपने को दाव पर लगाकर के छात्रों के भविष्य को सवारने ने का काम करता हैl इस अवसर पर डॉक्टर छोटेलाल प्रसाद ने कहा कि शिक्षक अपने को हर कठिनाइयों में रहते हुए भी छात्रों के भविष्य को संवारने के साथ-साथ उसकी हर मदद करने के लिए तैयार रहता है इसलिए शिक्षक छात्रों के भविष्य का निर्माता होता हैl संगोष्ठी का शुभारंभ डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआl इस अवसर पर डॉक्टर मनोज कुमार गौतम, डॉक्टर मनिंदर कुमार डिसूजा, श्री उदय नारायण पांडे ,श्री अभिषेक कुमार, श्री प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, डॉक्टर निशा सिंह, डॉक्टर रागिनी श्रीवास्तव , डॉक्टर रजनीकांत राम, प्रिया कुमारी ने भीअपने विचार व्यक्त कियाl समारोह का संचालन डॉक्टर मानिकचंद पांडे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अविनाश कुमार दुबे ने कियाl

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]