सोनभद्र:मालोघाट शाखा डाकघर नव नियुक्त कर्मचारियों के उदासीनता के कारण बंद, ग्रामीण परेशान

सोनभद्र:मालोघाट शाखा डाकघर नव नियुक्त कर्मचारियों के उदासीनता के कारण बंद, ग्रामीण परेशान

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) डाला उप डाकघर के अंतर्गत पड़ने वाली मालोघाट शाखा डाकघर नवनियुक्त कर्मचारियों की उदासीनता के कारण कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है। एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा आम जनों को राहत पहुंचाने के लिए शहर, प्रखंड, पंचायत, कस्बे, गांव में डाकघर खोलकर लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर डाकघर के कर्मचारियों की उदासीनता के कारण शाखा मालोघाट डाकघर बंद रहने से उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों की शिकायत पर बृहस्पतिवार 11:00 बजे नेशनल सोनभद्र टाइम्स टीम की तरफ से स्थलीय निरीक्षण करने पर बंद पाया गया। मालोघाट शाखा डाकघर के पोस्ट मास्टर के मोबाइल से संपर्क करने पर बताया गया कि डाकघर खुला है। अनेक प्रकार की उप डाकघर की विभागीय कार्य को बताकर मोबाइल का संपर्क काट दिया गया। ग्रामीणों की माने तो डाकघर कभी कभार खुलता है। ऐसे डाक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एक तो पूरे देश में बेरोजगारी की संख्या काफी है। उसमें से एक को अगर नई शाखा में रोजगार मिलता है तो बखूबी पालन करें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]