डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में परंपरागत रूप से डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन पर मनाया गया शिक्षक दिवस

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में परंपरागत रूप से डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन पर मनाया गया शिक्षक दिवस

संवाददाता रितेश शर्मा

शक्तिनगर/सोनभद्र:-डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के पावन जन्मदिन पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया lसर्वप्रथम हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय जी का हार्दिक वंदन, अभिनंदन किया l तदुपरांत प्राचार्या महोदया ने शिक्षक – शिक्षिकाओं के साथ सामूहिक दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l

कक्षा 12वीं की छात्रा कोमल रानी ने जहां गणेश वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया वहीं कक्षा 12वीं के छात्र शिवम पांडे ने अपने भाषण के दौरान बताया कि हमें जीने के लिए पिता का सानिध्य आवश्यक है, लेकिन अच्छे से जीने के लिए गुरु परम आवश्यक हैं l साथ ही साथ यह भी बताया कि गुरु का दर्जा भगवान से भी बड़ा है lशिक्षक गेम के माध्यम से जहां शिक्षकों ने अपनी मौलिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया वहीं कक्षा 12वीं की छात्राओं ने अपने समूह नृत्य के माध्यम से गुरु की महत्ता प्रदर्शित करते हुए मनोहारी नृत्य भी प्रस्तुत किया l कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी lप्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय जी ने शिक्षक दिवस के इस पावन अवसर पर डॉ सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी का हार्दिक वंदन, अभिनंदन एवं नमन करते हुए बताया कि डॉ सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी एक उच्च कोटि के शिक्षाविद एवं दार्शनिक थे l उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श एवं अनुकरणीय है l साथ ही साथ उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्ति हेतु शिक्षा एवं परिश्रम के महत्व पर प्रकाश भी डाला तथा बताया कि वास्तव में शिक्षा की जड़े कड़वी होती हैं लेकिन फल अवश्य मीठा होता हैl कार्यक्रम समापन पर हेड बॉय अंकुश सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया lशिक्षक दिवस कार्यक्रम सफल एवं सराहनीय रहा |

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]