IMD ने इस साल मॉनसून की बारिश अक्टूबर के मध्य तक होने की संभावना जताई……

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस साल मॉनसून की बारिश अक्टूबर के मध्य तक होने की संभावना जताई है. दरअसल, सितंबर के महीने में ला-नीना एक्टिव होने की उम्मीद है, जिसकी वजह से इस साल मॉनसून ज्यादा समय तक सक्रिय रह सकती है.देर से होने वाली मॉनसून की बारिश और ला नीना के कारण होने वाली संभावित तीव्र सर्दी खरीफ और रबी की फसलों को प्रभावित कर सकती है. इस साल भारत में मॉनसून का मौसम असामान्य रूप से बढ़ने वाला है, जिसका कारण है ला नीना. मॉनसून की बारिश अक्टूबर के मध्य तक जारी रहने की उम्मीद है, जिससे मिट्टी में लंबे समय तक नमी बनी रहेगी. जिसकी वजह से सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है और देश के कृषि क्षेत्र को लाभ और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]