मंत्रालय के सामने हुई Netflix अधिकारियों की पेशी…….

नेटफ्लिक्स सीरीज ‘IC814’को लेकर उठे विवाद के बीच आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सामने नेटफ्ल्क्सि के कंटेंट हेड पेश हुए और अपने कंटेंट की समीक्षा का भरोसा दिया।साथ ही कंपनी ने गारंटी दी कि उनके प्लेटफॉर्म पर भविष्य के सभी कंटेंट देश की भावनाओं के प्रति संवेदनशील और उसके अनुरूप होंगे।सीरीज पर उठे विवादों के बाद नेटफ्ल्क्सि के कंटेंट हेड को मंगलवार 3 सितंबर को मंत्रालय के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। दरअसल, वेब सीरीज में प्लेन को हाईजैक करने वाले दो आतंकियों के नाम हिंदू बताया गया है। सोशल मीडिया में इसके खिलाफ लोगों की नाराजगी देखी जा रही है। कई लोग आतंकियों के हिंदू नाम रखे जाने पर गुस्से में हैं। एयर इंडिया के विमान आईसी 814 को 24 दिसंबर 1999 को काठमांडू एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद आतंकियों ने अगवा कर लिया था। उसी दौरान ये आतंकी एक दूसरे को कोड नाम से बुला रहे थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]