चिराग पासवान इन दिनों कुछ बदले-बदले से नजर आ रहे…..

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान इन दिनों कुछ बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से वो बीजेपी के फैसलों पर लगातार सवाल उठाते हुए दिख रहे। वक्फ बिल हो, लेटरल इंट्री का मामला हो या फिर आरक्षण में वर्गीकरण और जातीय जनगणना का मुद्दा।चिराग NDA का साथ छोड़कर विपक्ष से मिले हुए नजर आ रहे। इधर बीजेपी ने भी चिराग को सबक सिखाने की तैयारी कर ली।दरअसल 26 अगस्त को चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। पशुपति ने इस मुलाकात को लेकर अब बड़ा बयान दिया है। पशुपति पारस ने कहा है कि मुलाकात के दौरान गृह मंत्री शाह ने भरोसा दिलाया है कि अच्छा वक़्त आएगा। मैं अच्छे समय के इंतजार में हूं।
