चुनाव में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों का दखल बढ़ रहा……

हरियाणा की राजनीति में इस बार के चुनाव में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों का दखल बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के इन दलों के सहारे सत्ता में वापसी की कोशिश में जहां पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल द्वारा गठित इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने विधानसभा चुनाव के लिए कुमारी मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से गठबंधन किया है।वहीं देवीलाल के प्रपौत्र दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने उत्तर प्रदेश के नगीदा से सांसद चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को ढाल बनाया है। इसी तरह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के बेटे तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के बीच गठबंधन को लेकर बात चल रही है।
