टीवी एक्टर और देश के जाने-माने कवि शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का निधन

टीवी एक्टर और देश के जाने-माने कवि शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का निधन हो गया है। जिसके बाद शैलेश को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने अपने पिता की मौत की जानकारी फैंस को एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी है।
उन्होंने बताया है कि पिता श्याम सिंह लोढ़ा अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने लिखा है कि पिता ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा थे। जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। शैलेश और उनका पूरा परिवार गम में डूबा है। उन्होंने अपने पिता के साथ एक फोटो भी शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि वे जो भी हैं, उनकी (पिता) परछाई हैं।
शैलेश ने लिखा कि आज दिन के सूरज ने सब जगह उजाला किया, लेकिन उनकी जिंदगी में अंधेरा छा गया। पापा नहीं रहे, उन्होंने देह त्याग दी। आंसुओं की भाषा होती तो जरूर कुछ लिखते। एक बार फिर से कह दीजिए बबलू। शैलेश के पिता के जाने का गम उनके फैन्स को भी है। यूजर्स उनकी पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। जो शैलेश को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ओम शांति, दूसरे लिखते हैं विनम्र श्रद्धांजलि। बहुत दुखद, भगवान उनके पिता को अपने चरणों में जगह दे। वहीं, कुछ यूजर्स उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं
10 साल मशहूर कॉमेडी शो में निभाया लीड रोल
बता दें कि लोढ़ा टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक कॉमेडी शो है, जिसमें वे लीड रोल निभाकर अपनी पहचान फैन्स के बीच बना चुके हैं। उन्होंने इस शो में 10 साल तक काम किया था। जिसके बाद शो को छोड़ दिया था। शो के निर्माता असित मोदी हैं, शैलेश ने उनके साथ काम करने से मना किया था। कहा था कि उनके मनमुताबिक काम करना आसान नहीं है। बता दें कि शैलेश लोढ़ा जाने माने लेखक और कवि भी हैं। कई साल वे ‘वाह-वाह क्या बात है?’ नाम का शो भी Host कर चुके हैं। इस शो में देशभर के नामी कवि मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर शैलेश फैन्स के बीच अपनी कविताओं को शेयर करते हैं।
तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार
आपको बता दें कि डीप डिप्रेशन का असर अभी भी गुजरात में देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से वहां भारी से बहुत भारी बरसात हो रही है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा था कि समय के साथ डीप डिप्रेशन कमजोर हो जाएगा, लेकिन यह और मजबूत हो गया। यह डीप डिप्रेशन जैसे ही साइक्लोन में तब्दील होगा, वैसे ही गुजरात के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ और भीषण बारिश हो सकती ह
30-31 अगस्त को आएगा चक्रवाती तूफान
इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 30-31 अगस्त को गुजरात के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान जमकर तबाही मचा सकता है। इस दौरान 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी, जिसकी गति 85 किमी तक पहुंच सकती है। मछुआरों को अगले दो दिनों तक सुमद्र के आसपास नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है। बाद में धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा।
इन जिलों पर दिखेगा असर
आईएमडी के अनुसार, गुजरात के अमरेली, भावनगर, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, पोबंदर, राजकोट, मोरबी, कच्छ जिलों में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है।
