जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल का आखिरी साल चल रहा…..

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल का आखिरी साल चल रहा है. अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले पहले ट्रूडो कई सख्त फैसले ले रहे हैं. ट्रूडो के इन फैसलों का असर सीधे तौर पर देश की विदेश नीति पर पढ़ रहा है.ट्रूडो ने चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनियों को झटका देते हुए फैसला किया है कि देश में चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर 100 फीसद टैक्स लगाया जाएगा. इसके अलावा चीनी स्टील और एल्युमीनियम उत्पादों पर भी 25 फीसद ज्यादा टैक्स लगाने का फैसला किया है.दूसरी तरफ एक ट्वीट कर जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वे कम वेतन वाली नौकरियों में विदेशियों की संख्या कम करने जा रहे हैं. कनाडा में भारी संख्या में भारतीय इन नौकरियों को करते है, इस फैसले से कनाडा में रहने वाले भारतीयों में बेरोजगारी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]