बिग बी ने केबीसी के सेट से फिल्म स्त्री 2 के एक एक्टर की जमकर तारीफ की…..

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की पूरी दुनिया दीवानी है. अमिताभ बच्चन ने दुनियाभर में अपने फैंस बनाए हैं और हर किसी का मनोरंजन किया है. आज 81 साल की उम्र में भी बिग बी लगातार काम कर रहे हैं.हाल ही में बिग बी अपनी ब्लॉकबस्टर हो चुकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे. फिलहाल बिग बी अपने फैंस का अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ से मनोरंजन कर रहे हैं. हाल ही में बिग बी ने केबीसी के सेट से फिल्म स्त्री 2 के एक एक्टर की जमकर तारीफ की है और बिग बी ने खुलासा किया कि वे इस एक्टर की सारी फिल्में देखते हैं.बिग बी ने केबीसी 16 के एक हालिया एपिसोड में स्त्री 2 के एक्टर पंकज त्रिपाठी को लेकर एक सवाल किया. बिग बी ने पारस मणि नाम के एक कंटेस्टेंट से 20,000 रुपये के लिए सवाल किया था कि, पंकज त्रिपाठी ने फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में इनमें से किसकी भूमिका निभाई है? इसके चार विकल्प सेलर, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और क्रिकेटर थे. सही जवाब प्रधानमंत्री था.
