केएल राहुल ने फ्रेंचाइजी मालिकों पर तंज कसा…..


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए इस साल मेगा नीलामी होनी है। इस नीलामी से पहले लखनऊ सपुरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने फ्रेंचाइजी मालिकों पर तंज कसा है।राहुल ने कहा है कि फ्रेंचाइजी के मालिक बिजनेस बैकग्राउंड से होते हैं और डेटा के आधार पर खिलाड़ियों को चुनते हैं जो सही नहीं है।आईपीएल-2024 में राहुल की अपनी टीम के मालिक संजीव गोयनका से बीच मैदान पर बहस हो गई थी। इसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इसी के बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल इस सीजन लखनऊ का साथ छोड़ सकते हैं और किसी अन्य टीम में जा सकते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]