UPS को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिया बड़ा बयान…..

केंद्र और राज्य सरकार के मातहत काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों की पेंशन स्कीम के मसले पर नाराजगी को दूर करते हुए मोदी सरकार ने रविवार को बड़ी सौगात दी है.अब एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “केंद्र के यूपीएस से यह बात साबित हो गई कि देश की तमाम पार्टियां और विपक्षी दल जो कह रहे थे वो बात सही थी. केंद्र सरकार खुद केंद्रीय कर्मचारियों को दबा रही थी. जिस तरह से केंद्र सरकार के कर्मचारियों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मतदान किया, उससे केंद्र की सत्ताधारी पार्टी की अकल थोड़ी ठिकाने आई है. मुझे लगता है उनके (बीजेपी) नेतृत्व वाली सरकार अन्य फैसलों को भी बहुत जल्द वापस ले लेगी.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]