मोदी राजस्थान हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल…..

प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होने जोधपुर आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट के आसपास 2500 जवान तैनात किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कई राज्य मंत्री भी उनके स्वागत के लिए जोधपुर पहुंच रहे हैं।पीएम मोदी के दौरे के चलते जोधपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। राजस्थान हाईकोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में राज्यभर के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर वीआईपी ड्यूटी के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल और जिम्मेदारियों पर चर्चा की।
