अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ा दी

एक बार फिर सीएम केजरीवाल की उम्मीदों पर अदालत ने पानी फेर दिया है। दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ा दी।चार्जशीट पर 12 अगस्त को कर सकती है विचार

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किये जाने के बाद केजरीवाल की हिरासत अवधि बढ़ा दी। अदालत इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर पूरक आरोपपत्र पर 12 अगस्त को विचार कर सकती है।

उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल की पत्नी से की मुलाकात

इससे पहले शिवसेना (यूटीबी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर जाकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत भी थे। ठाकरे की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और राघव चड्ढा भी मौजूद थे। केजरीवाल की आप और ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) की घटक हैं।

मौजूदा हालात, तानाशाही पर हुईं चर्चाएं

संजय सिंह ने कहा, ‘वे यहां केजरीवाल की पत्नी, उनके माता-पिता और बेटी से मिलने आए थे। मौजूदा हालात, तानाशाही पर चर्चाएं हुईं। केजरीवाल के मामले में कानून व्यवस्था के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि निचली अदालत का आदेश अपलोड होने से पहले उनकी जमानत पर रोक लगा दी गयी और फिर सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख विपक्षी गठबंधन के नेताओं से मिलने और महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]