प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को केरल के वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को केरल के वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने जा रहे है। केरल के पर्वतीय वायनाड जिले में गत 30 जुलाई 2024 को सुबह कुछ इलाकों पर हुई भूस्खलन की घटनाओं के बाद मृतकों की संख्या 226 पहुंच गई है।सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है।
PM मोदी पहुंचेंगे कलपेट्टा वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में अभी भी तलाश अभियान चल रहा है। आज शव खोजी कुत्तों को अधिक संख्या में आपदा स्थलों पर मलबे के नीचे दबे अवशेषों की तलाश में लगाया है।
प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को दोपहर कलपेट्टा पहुंचेंगे और उसके बाद प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि PM मोदी भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
138 लापता और 226 की मौत भूस्खलन में लापता लोगों की संख्या करीब 138 है और 226 से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वायनाड जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए आंकड़ों के अनुसार, 7 अगस्त तक आपदा प्रभावित इलाकों और चलियार नदी से 192 अंग भी बरामद किए है।
राहुल ने कहा- राष्ट्रीय आपदा विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 30 जुलाई को केरल के वायनाड में आए भूस्खलन का मुद्दा उठाया है। उन्होंने केंद्र से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने, लोगों को दिया जाने वाला मुआवजा बढ़ाने तथा समग्र पुनर्वास पैकेज प्रदान करने की मांग की है। राहुल ने इस मुद्दे को शून्यकाल में उठाया। उन्होंने कहा कि वायनाड में पीडि़तों की मदद के लिए विभिन्न समुदाय के लोग आगे आए, जिसे देखकर अच्छा लगा।
