नेपाल में काठमांडू के उत्तर-पश्चिम में पर्वतीय क्षेत्र में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त इस दौरान कम से कम पांच लोगों की मौत

नेपाल में बुधवार को काठमांडू के उत्तर-पश्चिम में पर्वतीय क्षेत्र में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पुलिस ने नुवाकोट के शिवपुरी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर सात में दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए हैं।हादसे के समय ‘एयर डायनेस्टी हेलिकॉप्टर, 9एन-एजेडी’ काठमांडू से रसुवा जा रहा था। हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया। पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि दुर्घटनास्थल से दो पुरुषों, एक महिला और पायलट के शव बरामद किए गए हैं। एक शव के बुरी तरह जल जाने के कारण उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]