मशहूर अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह के घर मातम पसरा उनकी इकलौती बेटी मिहिका शाह का हुआ निर्धन

मशहूर अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह के घर मातम पसरा है। उनकी इकलौती बेटी मिहिका शाह नहीं रहीं। 5 अगस्त को बहुत कम उम्र में बीमारी के चलते मिहिका का निधन हो गया। मिहिका चर्चित अभिनेत्री सुषमा सेठ की नातिन थीं।

मिहिका की प्रार्थना सभा गुरुवार 8 अगस्त को है। मिहिका के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इन आउटसाइडर्स ने बॉलीवुड में जमाया सिक्का, इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में होती है गिनती

दिव्या सेठ ने 29 जुलाई को ही बेटी के साथ एक प्यारी पोस्ट साझा की थी। अब अचानक महिका के निधन की सूचना से सभी हैरान हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी सामने आई है कि मिहिका की प्रार्थना सभा 8 अगस्त को सिंध कॉलोनी क्लब हाउस में होगी। पोस्ट में जानकारी दी गई है, ‘बेहद दुख के साथ हमारी प्यारी मिहिका के निधन की सूचना देनी पड़ रही है। मिहिका 5 अगस्त 2024 को हम सभी को छोड़कर चली गई’

दिव्या ने बेटी के निधन की जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक 5 अगस्त को मिहिका को बुखार आया था और फिर इसके बाद दौड़ा पड़ने से उनका निधन हो गया। इकलौती बेटी के न रहने से परिवार गम में डूबा है। मिहिका की प्रार्थना सभा गुरुवार को शाम चार बजे से छह बजे तक रखी गई है।

कुछ ही दिन पहले दिव्या ने अपनी बेटी मिहिका और मां सुषमा सेठ के साथ तस्वीरें साझा की थीं। इंस्टाग्राम पोस्ट पर खूबसूरत तस्वीरों के साथ लिखा था, ‘डीएनए ही एकमात्र सच्चाई है। बाकी सब बहुत मेहनत का काम है। मदरशिप को थैंक्यू’। इन तस्वीरों में तीनों बेहद प्यारी लग रही हैं और हंसती नजर आ रही हैं।

दिव्या सेठ चर्चित अभिनेत्री हैं। वहीं उनकी मां सुषमा सेठ भी लोकप्रिय अदाकारा हैं। सुषमा सेठ, शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में काम कर चुकी हैं। वहीं, दिव्या सेठ और शाहरुख खान काफी अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं, शाहरुख खान दिव्या को अपना एक्टिंग गुरु भी मानते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]