संजू सैमसन और मुकेश कुमार के बेहतरीन खेल के दम पर टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा किया

पहले ही मैच में मिली चौंकाने वाली हार से उबरते हुए शुभमन गिल की कप्तानी वाली युवा भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज में 4-1 से हरा दिया. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया ने सीरीज के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को 42 रन से हरा दिया.संजू सैमसन और मुकेश कुमार के बेहतरीन खेल के दम पर टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा किया. साथ ही पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने भी इस मोर्चे पर दमदार रिकॉर्ड के साथ आगाज किया.
युवा खिलाड़ियों से भरी टीम ने पिछले एक हफ्ते में जिस अंदाज में प्रदर्शन किया, उसे देखकर हरारे में 6 जुलाई को सीरीज के पहले मैच में मिली चौंकाने वाली हार का दर्द पूरी तरह से खत्म हो गया. उस हार ने हालांकि टीम को जगाने का काम जरूर किया और इसका असर अगले 4 मैचों में दिखा. लगभग हर मैच में अलग-अलग खिलाड़ियों ने अपना कमाल दिखाते हुए सीरीज को 4-1 से जीतने में अहम भूमिका निभाया.
