इटली की जैस्मीन पाओलिनी ने क्रोएशिया की डोना वेकिच हराकर विंबलडन 2024 के विमेंस सिंगल्स फाइनल में जगह बना ली

इटली की जैस्मीन पाओलिनी ने क्रोएशिया की डोना वेकिच हराकर विंबलडन 2024 के विमेंस सिंगल्स फाइनल में जगह बना ली है. विंबलडन फाइनल में जगह बनाने वाली पाओलिनी ने इतिहास रचा है.वे इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली इटली की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. जैस्मीन ने सेरेना विलियम्स के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. वह विलियम्स के बाद एक ही सीजन में फ्रेंच ओपन विंबलडन के फाइनल में जगह बनाने वाली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं.सेरेना ने 2015 2016 में फ्रेंच ओपन विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई थी.पाओलिनी ने का फाइनल में मुकाबला में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा मुकाबला होगा. दोनों के बीच फाइनल मुकाबला 13 जुलाई को खेला जाएगा. दुनियाभर के टेनिस प्रेमियों को इस रोमांचक फाइनल का इंतजार है.

विमेंस सिंगल्स का सबसे लंबा मैच

जैस्मीन पाओलिनी डोना वेकिच के बीच खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला विंबलडन में विमेंस सिंगल्स का सबसे देर तक चलने वाला मैच रहा. यह मुकाबला 2 घंटे 51 मिनट तक चला. पाओलिनी ने 2-6, 6-4, 7-6 से जीत दर्ज की. पहले सेट में एक समय बराबरी पर रहने के बाद पाओलिनी को हार का सामना करना पड़ा था. पहला सेट गंवाने के बाद पाओलिनी ने जबरदस्त खेल दिखाया दूसरे, तीसरे सेट में दमदार वापसी की 6-4, 7-6 से जीत दर्ज कर पहली बार फाइनल में जगह बनाई.

विंबलडन को मिलेगा नया चैंपियन

13 जुलाई को होने वाले फाइनल में जैस्मीन पाओलिनी जीते या फिर बारबोरा क्रेजिकोवा विंबलडन को इस बार नया विजेता मिलेगा. क्रेजिकोवा ने भी पहली बार फाइनल में जगह बनाई है. क्रेजिकोवा ने दूसरे सेमीफाइनल में 2022 की चैंपियन ऐलेना रयबाकिना को हराया था. क्रेजिकोवा ने ऐलेना रयबाकिना को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया था. बारबोरा क्रेजिकोवा दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुँची हैं. वे 2021 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीत चुकी हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]